वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी दौरे पर हैं। वह सर्किट हाउस से दोपहर बाद काल भैरव मंदिर, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने जाएंगे। एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि सीएम के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके रूट पर वाहनों का आवागमन आधे घंटे पहले रोक दिया जाएगा। इसके लिए डायजर्वन जारी किया गया है। - आंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कालेज, गिलट बाजार, कचहरी चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज की तरफ चलने वाले की तरफ आटो एवं ई-रिक्शा का आवागमन मुख्यमंत्री के आगमन एवं प्रस्थान तक बंद रहेगा। - चार पहिया वाहन तथा टेंपो ट्रेवेलर, आर्मेनिया आदि बसों को जगतगंज तिराहे से लहुराबीर, मैदागिन चौराहे की तरफ नहीं जाने ...