सीएम के मुख्य सलाहकार से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। गोमती नदी के संरक्षण और जनजागरण को समर्पित गोमती दर्शन पदयात्रा के पदाधिकारियों ने बीते दिवस मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी से लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने गोमती दर्शन पदयात्रा के उद्देश्य, इसकी सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण महत्ता पर पर चर्चा की। साथ ही जन-जन में जागरूकता बढ़ाने, नदी संरक्षण के प्रति जनभागीदारी सुनिश्चित करने व गोमती की स्वच्छता एवं अविरल बनाए रखने के प्रयासों पर विशेष चर्चा हुई। इस दौरान सीएम के मुख्य सलाहकार ने इस अभियान की सराहना कर अन्य सुझाव व मार्गदर्शन भी दिया। कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए समाज और प्रशासन का संयुक्त प्रयास जरूरी है। गोमती दर्शन पदयात्रा की अध्यक्ष श्वेता सिंह ने बताया कि संयुक्त प्रयासों के साथ मां गोमती के संरक्षण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.