हरदोई, अप्रैल 24 -- मल्लावां। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के बाद बाबा सुनासीर नाथ मंदिर दर्शन करने की संभावित चर्चा थी। हालांकि मुख्यमंत्री मंदिर नहीं पहुंचे। इससे मंदिर समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं में निराशा देखने को मिली। बताया गया कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री गुरुवार को पहुंचे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर चर्चा थी कि मुख्यमंत्री बाबा सुनासीर नाथ मंदिर जाकर दर्शन व जलाभिषेक करेंगे। संभावित दौरे को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर तक सड़क दुरुस्त कराई और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी थी। यह भी पढ़ें- गंगा एक्स...