सीएम के बाद लिपिक को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
शाहजहांपुर, जून 5 -- जलालाबाद, संवाददाता। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के आरोप में जेल जा चुके युवक पर अब नगर पालिका परिषद के लिपिक को धमकाने का आरोप लगा है। पीड़ित लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव याकूबपुर निवासी नितिन शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जलालाबाद निवासी नितेश कटियार पूर्व में नगर पालिका में संस्था के माध्यम से कार्यरत था। कुछ समय पहले नितेश पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का आरोप लगा था। आरोपी के जेल जाने के बाद कार्यदायी संस्था ने उसे काम से हटा दिया था। आरोप है कि जेल से छूटकर आने के बाद नितेश कटियार ने दोबारा नौकरी पर रखवाने के लिए नगर पालिका में तैनात लिपिक नितिन शर्मा पर दबाव बनाना शुरू कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.