सीएम के बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। असम के मुख्यमंत्री के बयान के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन किया। जुलूस निकालने के दौरान पुलिस से नोकझोंक और खींचतान हुई, जिसमें कुछ कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं। राजीव भवन टाउन हॉल से जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष तकवीम हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुतला लेकर निकले, लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान नारेबाजी के बीच जुलूस नगर निगम की ओर बढ़ा और पुतला क्षतिग्रस्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान एक महिला कार्यकर्ता को पुरुष सिपाहियों द्वारा घेरने पर कांग्रेसियों ने विरोध जताया। बाद में पुलिस पुतले के अवशेष अपने साथ ले गई। नेताओं ने प्रशासन पर विरोध दबाने का आरोप लगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.