शामली, मार्च 6 -- सामाजिक न्याय पार्टी के पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए रोष प्रकट किया है। समाज के पदाधिकारियों ने नायाब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा कि भगवान महर्षि कश्यप के पुत्र चक्रवर्ती राजा हिरण्यकश्यप के बारे में की गई टिप्पणी से समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ज्ञापन में बताया गया कि महर्षि कश्यप को सृष्टि रचयिता माना जाता है और उनके पुत्र हिरण्याक्ष तथा हिरण्यकश्यप हुए। समाज के अनुसार हिरण्यकश्यप एक चक्रवर्ती और प्रजापालक राजा थे, जिनके शासनकाल में प्रजा सुखी थी। उन्होंने बाहरी लोगों द्वारा फैलाए गए पाखंडवाद का विरोध किया था। बताया कि गत दो मार्च 2026 को गोरखपुर में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा हिरण्यकश्यप की तुलना आतंकवादी, उग्रवादी, गुंडा और माफिया से किए जाने को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.