सीएम के बनचौरा के विकास के वादे पर आंदोलन समाप्त
देहरादून, सितम्बर 3 -- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद यमुनोत्री के बनचौरा क्षेत्र के विकास के लिए सत्रह दिन से जारी धरना ग्रामीणों ने वापस ले लिया। गुरुवार को क्षेत्रवासियों के प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री खजानदास और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम से मिला। चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उनके आश्वासन पर आंदोलन वापस लेने का निर्णय किया गया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बनचौरा में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित भी किया गया। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर सीएम ने कभी जनता को निराश नही किया और वह अपने वायदे पर खरे उतरते रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.