अयोध्या, जून 17 -- बाबा बाजार संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 जून को मां कामाख्या धाम महोत्सव परिसर में प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महारानी झलकारी बाई कोरी की भव्य प्रतिमा का अनावरण करने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर एवं क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार को माँ कामाख्या धाम नगर पंचायत पहुंचकर कार्यक्रम स्थल, प्रस्तावित हेलीपैड तथा माँ कामाख्या देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। अफसरों ने मंच व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंध...