कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में पांच फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर झामुमो जिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने की। सरना धर्मस्थल, कोडरमा में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला सचिव पवन माइकल कुजूर एवं जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर तैयारियों के साथ-साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में झामुमो की भूमिका और पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.