सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में बिना अनुमति धरना प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के मुकदमे में पूर्व विधायक अनूप संडा ने खुद को मुकदमे से मुक्त करने की अर्जी दी है। एमपी - एमएलए कोर्ट इस पर 16 जून को सुनवाई करेगी। आठ दिसंबर 2020 को कोतवाली नगर के दरोगा कमलेश यादव ने पूर्व विधायक अनूप संडा, कार्यकर्ता मो. शहजाद, मो. मईद अहमद, राजू, राहुल उपाध्याय, सलाउद्दीन, मो. सैफी, विनोद जायसवाल, अमित यादव, पवन यादव, जमीरुल हसन, राजू चौधरी, मनोज अग्रवाल समेत कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- सीएम के पुतला दहन मामले में सुनवाई टली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...