हरिद्वार, मार्च 7 -- केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लोगों का रिवर्स पलायन शुरू हुआ है। पहाड़ के लोग गांवों को वापस लौट रहे है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की वजह से राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने यह बात चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार काम कर रही है। देश में सभी क्षेत्रों में प्रगति हो रही है। विश्व के 198 देशों में भारत का कीर्तिमान और वैभव आगे बढ़ रहा है। भारत के विश्व में बढ़ते वर्चस्व के पीछे भारत की जनता है। भारत की जनता के माध्यम से पीएम मोदी देशहित के काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.