पटना, मार्च 1 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंच कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। उधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज का बिहार उन्हीं की देन है। उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ और सक्रिय जीवन की कामना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नीतीश कुमार को बिहार में सुशासन स्थापित करने वाला सीएम बताया और कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.