मुरादाबाद, दिसम्बर 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार मेमोरियल के निरीक्षण किए जाने को लेकर नगर निगम अधिकारी सुबह से ही तैयारी में जुट गए। वर मेमोरियल जाने वाले मार्ग पर रेड कारपेट बिछाई गई। नगर निगम के चीफ इंजीनियर परिवर्तन दल के अधिकारी अविनाश गौतम और टैक्स विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लेते रहे। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के द्वारा तैयारियां की मॉनिटरिंग कर दिशा निर्देश जारी किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...