मेरठ, सितम्बर 21 -- मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 21 सितंबर को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान एनएच-58 पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी न हो तो इस मार्ग का इस्तेमाल न करें। एसपी यातायात राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली-गाजियाबाद की ओर से मेरठ आने वाले वाहन चालक एनएच-58 से बचते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं। मोदीपुरम फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर, रोहटा रोड फ्लाईओवर और बागपत रोड फ्लाईओवर की ओर भी यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रहेगी। यह भी पढ़ें- Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम के दौरे पर टोल से मंच तक पुलिस का पहरा वाहन चालकों से अपील की है कि वीवीआईपी...