भागलपुर, मई 5 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी फोरलेन ब्रिज पर काम तेजी से हो रहा है। जानकारों के अनुसार सीएम सम्राट चौधरी के निरीक्षण को लेकर हलचल बढ़ गई है। सुल्तानगंज की ओर प्रोटोकॉल के तहत तैयारी की जा रही है। पाया संख्या-5 के पास टेंट लगाया गया है। प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ गई है। डीएम के आने की भी संभावना व्यक्त की जा रही है। हवाई सर्वेक्षण की भी बात सामने आ रही है। निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविशंकर सिंह के अनुसार मई माह के अंत तक वेलकैप का कटिंग पूरा होने, बरसात से पूर्व पाया का निर्माण कर लिए जाने की भी उम्मीद जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज आएंगे खगड़िया, करेंगे स्टेट हाइवे व अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का निरीक्षण नया डिजाइन 10 मई तक आने की संभावना व्यक्त किया गया है।...