सहारनपुर, मई 8 -- सहारनपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गुरुवार को देवबंद दौरे को लेकर जिलेभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और किसान नेताओं को ज्ञापन देने से पहले ही पुलिस ने कई स्थानों पर हाउस अरेस्ट और रोकने की कार्रवाई की। देवबंद में भारतीय किसान यूनियन सेवक के जिलाध्यक्ष राजकुमार राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने रवाना होने वाले थे, लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी रोजंत त्यागी ने किसानों को समझा-बुझाकर ज्ञापन लेकर वापस भेज दिया। रामपुर मनिहारान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लॉक अध्यक्ष को पुलिस ने गांव सलेमपुर स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। यह भी पढ़ें- बाजी पलटने के लिए भाजपा की नई बिसात, विकास, सुरक्षा और हिन्दुत्व का संगम नागल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.