सीएम के जन्म दिन पर सात दिनों तक होंगे आयोजन
बहराइच, जून 5 -- बहराइच, संवाददाता। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में शुक्रवार से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन से सात दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। जिलाध्यक्ष हरि पांडे के सिविल लाइन पानी टंकी चौराहे स्थित आवास पर आयोजित सुंदर कांड के सामूहिक पाठ से पूर्व आदि नाथ भोलेनाथ भगवान शिव को जलाभिषेक किया गया। विश्व हिन्दू महासंघ के जिला संयोजक सरदार गुरूदीप सिंह ने बताया कि 5 से 11 जून तक साप्ताहिक कार्यक्रम होने निश्चित हुए हैं। जिनको विश्व हिंदू महासंघ बड़े धूमधाम से मना रहा है। 6 जून को संत सम्मान व मुख्य अतिथि का सम्मान, 7 जून को वृक्षारोपण, 8 जून को गौ सेवा, 9 जून को हिंदू स्वाभिमान सम्मान, 10 जून को रक्तदान, 11 जून को दीन दुखियों की सेवा की जाएगी। यह भी पढ़ें- भाजपाइयों ने मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मदिन कार्यक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.