सीएम के कार्यक्रम में चप्पे -चप्पे पर पुलिस रहेगी तैनात
संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीएम योगी आदित्यनाथ के 25 जून को धनघटा क्षेत्र के बाबा बैजूनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। सादे वर्दी में एलआईयू के पुलिस कर्मी घूमेंगे। इसके अलावा दो टीमें लगातार भ्रमणशील रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा। ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।सीएम के कार्यक्रम में 04 एएसपी, 12 सीओ, 17 एसएचओ, एसओ और 40 इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 100 सब इंस्पेक्टर, 20 महिला सब इंस्पेक्टर, 500 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 60 महिला कांस्टेबल की डयूटी लगाई गई है। जबकि ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 10 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, 30 ट्रैफिक के हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 03 क्रेन लगी है। यह भी पढ़ें- विधायक ने अधिकारियों संग कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.