सीएम के कार्यक्रम पर कांग्रेसियों को घरों में रोका
अमरोहा, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अमरोहा आगमन के मौके पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों को घर पर रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी स्थित कार्यक्रम स्थल पर जाना चाहता था। जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया ने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया जो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का हनन है। जिन लोगों को नजरबंद किया गया उनमें जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, सचिन चौधरी, चौधरी सुखराज सिंह, फैज आलम रायनी, साहिद सिद्दीकी खेड़ी, राजकुमार अरुण, अली इमाम रिजवी, हाजी खुर्शीद अनवर, सचिन चौहान, मेराजुल जफर, मयंक कुमार गुर्जर आदि हैं। यह भी पढ़ें- विपक्षी पार्टी समेत हिंदू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.