मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर। नगर के अहिल्याबाई चौक पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब एक बजे मुजफ्फरनगर पहुंचेंगे। इसके बाद वें नुमाईश मैदान में वृहद रोजगार मेले में भाग लेंगे। उनके कार्यक्रम के दौरान सड़कों पर यातायात का बोझ कम किया गया है, जिसके लिए स्कूलों में हाफ-डे के निर्देश जारी किए गए हैं। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक ली। इसमें स्कूली बसों के कारण सड़कों से होने वाली यातायात परेशानी से निपटने के लिए स्कूलों की छुट्टी समय से पहले करने के निर्देश दिए है। डीआईओएस विभाग ने शहर के सभी स्कूलों को सूचित किया है कि वह मध्यान्ह 11 बजे तक अपने स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दें। इससे स्कूल की छुट्टी के समय यातायात को बोझ सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.