पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सीएम नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक- चौबंद रही। सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत प्रसिद्ध पूरण देवी स्थान से लेकर सीएम के मुख्य कार्यक्रम स्थली इन्दिरा गांधी स्टेडियम तक 25 स्थानों से ऊपर ड्रॉपगेट एवं बैरिकंडिंग लगाए थे। इसके अलावा मार्ग से लेकर सीएम के तीनों कार्यक्रम स्थलियों क्रमश: पूरण देवी, डेयरी मत्स्य एवं पशुपालन संसाधन कार्यालय एवं इन्दिरा गांधी स्टेडियम एवं आसपास तथा पूरण देवी स्थान से लेकर दोनों कार्यक्रमों स्थलों के मार्गों में 15 सौ से अधिक पुलिस अफसरों एवं पुलिस बलों की निगरानी रही। इसमें जिला पुलिस बल के पदाधिकारियों के अलावा डीजी मुख्यालय रिजर्व से चार कंपनी बिसैप के जवानों, पूर्णिया आईजी मुख्यालय के एक कंपनी दंगा रिजर्व एवं मिथिला पुलिस मुख्यालय ...