मऊ, मई 26 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद मऊ के मधुबन में संभावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर ब्लॉक सभागार फतहपुर मंडाव में विधायक रामविलास चौहान की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए विधायक रामविलास चौहान ने संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। जनसभा स्थल, बैरिकेडिंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में रणनिति तैयार की गई। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पर्याप्त प...