सीएम के कार्यक्रम के पूर्व सपा और कांग्रेस के नेता हुए हाऊस अरेस्ट
मऊ, मई 29 -- मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मऊ जनपद आगमन के दौरान जिला प्रशासन ने शुक्रवार की सुबह आधा दर्जन से अधिक सपा और कांग्रेस नेताओं को हाऊस अरेस्ट कर लिया। जिलाधिकारी आनंद वर्द्वन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सख्ती के साथ चेताया है कि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने बताया कि उनके साथ सात समाजवादी पार्टी के नेताओं को हाऊस अरेस्ट किया गया। हाऊस अरेस्ट होने वालों में प्रमुख रूप से युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, ममता चंद्रा, मयंक पाण्डेय, अखिलेश राठौर शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता रमन पाण्डेय समेत अन्य नेताओं को भी हाऊस अरेस्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.