बिहारशरीफ, मार्च 26 -- समृद्धि यात्रा : सीएम के काफिला के वक्त अचानक सड़क पर आ गयी छोटी बच्ची नजर पड़ते ही महिला पुलिस कर्मी ने दौड़कर बच्ची को हटाया फोटो : सीएम काफिला : बिहारशरीफ में गुरुवार को सीएम के काफिला के दौरान सड़क से बच्ची को हटातीं महिला पुलिसकर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुरुवार को जैसे ही शहर के भैंसासुर मंदिर के पास पहुंचा, अचानक एक छोटी बच्ची सड़क के बीच आ गयी। गनीमत यह कि ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी की नजर बच्ची पर पड़ गयी। उसने दौड़कर बच्ची को हाथ पकड़कर सड़क से हटाया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लोग महिला पुलिसकर्मी की कार्यशैली की काफी तारीफ करते दिखे। वहीं, दूसरी ओर सीएम की समृद्धि यात्रा में कड़ी सुरक्षा का दावा करने वाले जिला प्रशासन की तैयारी पर भी सवाल उठ...