बांका, मार्च 16 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। आगामी 17 मार्च को मुख्यमंत्री के कटोरिया में कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच रही है। मंगलवार को प्रगति यात्रा के तहत सीएम नीतीश कुमार के आने की संभावना है। रविवार को भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने डीएम नवदीप शुक्ला एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के साथ कटोरिया पहुंचकर कार्यक्रम स्थल और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। आयुक्त ने हेलीपेड, आमसभा स्थल, डिग्री कॉलेज परिसर, सड़क व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की तैयारी का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व अधिकारियों ने जिला परिषद आईबी में बैठक कर कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.