गिरडीह, फरवरी 17 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। संथाल आदिवासियों का प्रमुख त्योहार बाहा पर्व की तैयारी में प्रशासन जुट गया है। बाहा पर्व 18 से 21 फरवरी तक मरांग बुरु पारसनाथ में भव्य तरीके से मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क है। कार्यक्रम को लेकर जगह जगह बोर्ड होर्डिंग लगाये जा रहे हैं। सोमवार को गिरिडीह एसपी समेत अनुमंडल पदाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। बताया जाता है कि प्रकृति के पुजारी कहे जानेवाले आदिवासियों का प्रमुख त्योहार बाहा पर्व मरांग बुरु पारसनाथ में धूमधाम से मनाया जायेगा। आदिवासियों का आस्था का केंद्र मरांग बुरु स्थित दिशोम मांझी थान में भव्य धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। बाहा पर्व को लेकर आदिवासी संगठन के साथ साथ प्रशासन तैयारी में जुटा है। कार्यक्रम को लेकर दिशोम मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.