शाहजहांपुर, मार्च 29 -- शाहजहांपुर। टाउन हॉल में शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। पुलिस ने फर्म के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक न किसी की गिरफ्तारी हुई है और न ही घटना से जुड़े अहम सवालों के जवाब मिल पाए हैं। 22 मार्च की देर रात शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने की घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश फैल गया था। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुए और मामला लखनऊ तक पहुंचा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए काम कर रही फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। आदेश के बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी की तहरीर पर सदर पुलिस ने लखनऊ की फर्म फ्लाई इंफ्राटेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि, मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच की रफ्तार धीमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.