रामपुर, अप्रैल 26 -- रामपुर। जिले में अवैध टैक्सी स्टैंड और जगह-जगह खड़े वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए तो हैं लेकिन, जिले के अफसरों पर इसका असर होगा या नहीं, ये पता नहीं। क्योंकि, सीएम के आदेश के बाद भी कार्रवाई का दौर चंद दिन ही चलकर रह गया। अब हालात यह है कि जिले में जगह-जगह अवैध टेंपो-टैक्सी स्टैंडों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, कई अवैध टैक्सी स्टैंड का संचालन तो थानों के पास से ही हो रहा है। जिले में अवैध टेंपो-टैक्सी स्टैंडों का गोरखधंधा जोरों पर फलफूल रहा है। ऐसा तब हो रहा है, जब प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सख्त आदेश दिए गए थे। इसमें राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई व अनाधिकृत तौर पर संचालित हो रहे अवैध स्टैंड को हटाने व कार्रवाई के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.