आरा, जून 20 -- ​जगदीशपुर/ शाहपुर, निज संवाददाता। भोजपुर जिले के शाहपुर के बिलौटी मुठभेड़ मामले में भरत भूषण तिवारी के पिता काशीनाथ तिवारी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की ओर से दिये गये न्यायिक आदेशों पर अविश्वास जताया है। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस व्यवस्था से निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं है, इसलिए अब वे न्याय के लिए सीधे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। अपने दर्द और आक्रोश को व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रशासनिक रवैये को देखते हुए उन्हें स्थानीय स्तर या मुख्यमंत्री के स्तर से मिलने वाले आश्वासनों पर भरोसा नहीं है। उन्हें डर है कि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और सच को दबाने का प्रयास किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बिलौटी कांड : भरत तिवारी के परिजनों से मिले राजनीतिक दिग्गज पीड़ित पिता ने कहा कि कार्यपालिका से निराश होने के बाद अब न्...