साहिबगंज, मई 24 -- साहिबगंज। सीएम हेमंत सोरेन का आदेश अब जिला में रंग लाने लगा है। भीषण गर्मी व हीटवेव को लेकर सीएम ने राज्य के प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट पर रहने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं। राज्य भर के सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उधर,सोशल मीडिया पर दिये गये सीएम के आदेश के महज कुछ ही घंटों में जिले के सभी थानों व सरकारी दफ्तरों में व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आमजन के लिए शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध कराने को प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राजगीरों के लिए सहारा बनी हजारीबाग पुलिस नगर,जिरवाबाड़ी, मिर्जाचौकी,बोरियो,राधानगर, राजमहल,बरहड़वा, बरहेट आदि थानों ने बढ़चढ़ कर इस काम को किया। इस पहल का मुख्य उद्दे...