मुरादाबाद, जून 28 -- मुख्यमंत्री योगी के 29 जून को दोपहर के समय मुरादाबाद आएंगे। सीएम यहां अगले दिन सुबह करीब दस बजे तक रहेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। आठ एएसपी और 20 सीओ के नेतृत्व में करीब एक हजार पुलिसकर्मी तैनात किए हैं। इसके अलावा पीएसी जवानों की तीन कंपनी भी लगाई गई है। रविवार को मुख्य आयोजन स्थल बुद्धिविहार मैदान में एसपी सिटी और एसपी ट्रैफिक ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर उन्हें ड्यूटी के संबंध में दिशा निर्देश दिए। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए आठ एएसपी, 20 सीओ, 40 इंस्पेक्टर, 250 दरोगा, 500 सिपाही और 200 महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। पीएसी जवानों की तीन कंपनी भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है। आयोजन स्थल पर मेटल डिटे...