गया, मार्च 10 -- समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर टनकुप्पा प्रखंड के मायापुर स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने गतिविधियां तेज कर दी है। मंगलवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभा स्थल, हेलिपैड, स्टॉल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी तैयारियां समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम दोपहर बारह बजे मायापुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर वे सबसे पहले अधिकारियों से मंत्रणा की। इसके बाद वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस परिसर का जायजा लिया। उन्होंने सभा स्थल, ग्रीन कक्ष, स्टॉल स्थल, हेलिपैड तथा पार्किंग स्थल सहित पूरे परिसर का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुख्यम...