औरंगाबाद, मार्च 19 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा के तहत औरंगाबाद आगमन से पूर्व जिले में पटना से हरिहरगंज तक राष्ट्रीय राजमार्ग-139 को फोरलेन बनाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और साथ ही जिले की प्रमुख समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दस वर्षों से इस सड़क को फोरलेन बनाने की घोषणा होती रही है, लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण इस मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रतिदिन एक-दो लोगों की जान जा रही है। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कई परिवार अपने परिजनों को खो चुके हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन को इसके लिए जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.