सीएम के आगमन को ले शहर में वाहनों की नो इंट्री
बक्सर, मई 21 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को बक्सर आ रहे हैं। इसके चलते उस दिन शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस ने चार पहिया वाहनों के लिए रूट चार्ट जारी किया है। इसके मुताबिक शनिवार की सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं आईटीआई मोड़ से लेकर किला मैदान होते हुए ताड़का नाला के बीच दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक सभी तरह के परिचालन पर पाबंदी रहेगी। इस बीच चार पहिया वाहनों, बाइकों और ऑटो के लिए गोलंबर-बाइपास बस स्टैंड-ज्योति चौक-आईटीआई रोड-मठिया मोड़-दानी कुटिया का रूट निर्धारित किया गया है। वहीं शहर में सिंडिकेट-यमुना चौक-ठठेरी बाजार-पुलिस चौकी होते हुए वाहनों का परिचालन होगा। एंबुलेंस सहित अन्य अति आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.