वाराणसी, मई 7 -- वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को दक्षिणी द्वार पर एक महिला श्रद्धालु की चेन चोरी हो गई। पश्चिमी मुंबई के गोरेगांव के मीनाताई वेल्फेयर सोसाइटी में रहने वाली नीतू यादव परिवार के साथ विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आई थीं। उन्होंने चौक पुलिस को बताया कि दर्शन के बाद वह दक्षिणी द्वार पर पहुंचीं। उसी समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। उनकी सुरक्षा के दौरान पुलिस श्रद्धालुओं को किनारे कर रही थी। उसी दौरान पीछे से किसी महिला ने उनकी चेन उड़ा दी। चौक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...