जहानाबाद, मार्च 23 -- प्रतिनियुक्त किए गए थे 14 सौ पुलिस पदाधिकारी व बल जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर सोमवार की सुबह से हीं सुरक्षा बल अपनी- अपनी ड्यूटी पर मुश्तैद थे। पुलिस वाहनों से बजते सायरन सड़कों पर दौड़ रहे थे। मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह, जहानाबाद के एसपी अपराजित लोहान से लेकर एएसपी, कई डीएसपी, इंस्पेक्टर, हवलदार व सिपाही तक हैलीपैड, कार्यक्रम स्थलों से लेकर सड़कों पर चौकसी बरत रहे थे। सीएम के आगमन को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। यातायात व्यवस्था में बदलाव किए जाने से छठ के इस मौके पर लोगों को कुछ घंटे के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। सुबह 09 बजते ही अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़, बत्तीस भंवरिया, अंबेदकर चौक, कारगिल चौक और गांधी मैदान जाने वाले मार्ग पर हर तरह के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.