पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को लेकर बुधवार से पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सीएम के कार्यक्रम स्थलों पर अस्थाई थाना खोला गया है। अस्थाई थाना में एक-एक प्रभारी तथा बड़ी संख्या में बिसैप के जवान तैनात किए गए हैं। मुख्य कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम में सीएम का जनसंवाद कार्यक्रम होना है। यहां अस्थाई थाना में प्रतिनियुक्त फोर्स के अलावा चहुंओर सीसीटीवी कैमरे एवं प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर संयंत्र लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के अलावा सड़कों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग एवं ड्रॉपगेट लगाए जा रहे हैं। शहर में वाहन जांच को तेज कर दिया गया है। शहर में प्रवेश एवं निकासी के समय अमूमन हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। इसके साथ-साथ रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल एवं लॉजों की सतत पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.