मधेपुरा, मार्च 9 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा से जिले के लोगों की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। समृद्धि यात्र के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिले के चौमुखी विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं किए जाने की संभावना है। सबसे अधिक जिले में औद्योगिक विकास को तेज रफ्तार देने के लिए बड़ी घोषणा किए जाने की लोग उम्मीद लगाए हुए हैं। मुख्यमंत्री की इस समृद्धि यात्रा से जिले के विकास के लिए कई बड़ी सौगातें मिलने की उम्मीद हैं। मालूम हो कि जिले के चौसा प्रखंड के कलासन में औद्योगिक क्षेत्र विकासित करने की योजनाएं बनाई गयी है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन चिन्हित कर ली गयी हैं। अब वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने का इंतजार है। कलासन में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने की संभावना है। स्थानीय स्तर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.