पटना, मार्च 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का पांचवां चरण 23 मार्च से शुरू होगा। शुक्रवार को उनके पांचवें चरण के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री इस समय चौथे चरण की यात्रा पर हैं। चौथा चरण 17 मार्च से शुरू हुआ है। शुक्रवार को इसका समापन हो गया। पांचवें चरण में मुख्यमंत्री की 23 से 26 मार्च तक यात्रा होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 23 मार्च को जहानाबाद और अरवल, 24 मार्च को कैमूर और रोहतास तथा 25 को भोजपुर और बक्सर, 26 को नालंदा और पटना जिलों का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री संबंधित जिले में विकास योजनाओं का शिलान्यास, शुभारंभ, उद्घाटन करेंगे। साथ ही जिला अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद क...