खगडि़या, मार्च 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा और जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए शहर से सटे चन्द्रनगर रांको स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में बुधवार को जदयू की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। जबकि मंच का संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी ने आगामी 13 मार्च को समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का खगड़िया आगमन पर भव्य स्वागत सम्मान करने और संसारपुर मैदान में उनकी जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों के साथ भाग लेने की अपील कार्यकत्र्ताओं से की। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि खगड़िया सहित सम्पूर्ण बिहार की उन्नति, सामाजिक समरसता और विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.