लखीसराय, मार्च 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च को लखीसराय के कजरा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने सीएम सुरक्षा अधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा की। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कजरा पहुंचने के बाद लगभग 32,269.64 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 249 से अधिक विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की सूची उपलब्ध करा दी गई है तथा शिलापट्ट निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम स्थल पर पंडाल और हेलिपैड का निर्माण कार्य जोर-शोर से जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.