भागलपुर, मार्च 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री की आगामी समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी आगमन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एनडीए के नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। समीक्षा के बाद जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए नेताओं की टीम ने बैजानी स्थित कार्यक्रम स्थल का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मंच निर्माण, सुरक्षा घेरा, यातायात प्रबंधन और आम जनता के लिए पेयजल व बैठने जैसी बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया गया। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भारी उत्साह है। जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह और जिला प्रवक्ता शैलेंद्र तो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.