कानपुर, अगस्त 25 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद कानपुर की सरकारी मशीनरी में मचे हड़कंप के बीच पुलिस ने नगर निगम के दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदारों के कॉकस का सरगना गोविंद शर्मा फरार है जो आगरा का रहने वाला है। उसकी फर्म को सबसे ज्यादा ठेका मिलता रहा। उसके नियंत्रण में ही सारे ठेकेदार रहते थे। इसे वसूलीबाज रसूखदार का बड़ा संरक्षण प्राप्त था। यही उस रसूखदार को सारे ठेकेदारों से रकम लेकर मोटा कमीशन देता था। यही रसूखदार उसे ठेके दिलवाता था。 यह भी पढ़ें- यूपी: नगर निगम के 2 ठेकेदार गिरफ्तार, सरगना की तलाश; CM योगी के आदेश पर ताबड़तोड़ ऐक्शनजांच और एफआईआर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय द्वारा कराई गई जांच के बाद नगर निगम की तरफ से पांच तहरीर दी गई है जिसके आ...