सहरसा, मार्च 11 -- महिषी, एक संवाददाता। 13 मार्च माह को मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को डीएम दीपेश कुमार ने महिषी स्थित प्रसिद्ध मंडन धाम और उग्रतारा स्थान में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे विकास और सौंदर्याकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अभियंताओं और कार्य एजेंसियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य दिन-रात जारी रखें और किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 30 करोड़ की योजनाओं पर चल रहा काम: पर्यटन विभाग द्वारा करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से मंडन धाम और उग्रतारा स्थान का विकास और सौंदर्याकरण कराया जा रहा है। इसके तहत मंडन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.