उन्नाव, मार्च 11 -- गंजमुरादाबाद। बिहार के मौलाना की ओर से सूबे के सीएम की माता को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध जताते हुए हिन्दू संगठन कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। बिहार प्रांत निवासी एक मुस्लिम धर्मगुरु ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी से आक्रोशित बजरंग दल संगठन के कार्यकर्ता आकाश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को शाम पहर बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में वैरी चौराहा गौरिया कला नामक स्थान पर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा मौलाना का पुतला बनकर आक्रोश जताते हुए स्टीकर लगाकर जमकर नारेबाजी की गई तथा पुतला दहन किया गया ।इस मौके पर रोशन सिंह,आशीष,कुलदीप,विपिन, सोहित,प्रियांशु आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.