गोरखपुर, मार्च 12 -- गोरखपुर। हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर एवं जिला इकाई का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर माता पर मौलाना अब्दुल्लाह सलीम द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश कुमार सिंह को सौंपा। साथ ही सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। नेतृत्व कर रहे गोरखपुर महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा कि योगी आदित्यनाथ महाराज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ हिंदू आस्था के केंद्र भी हैं। उनकी माता पर इस तरह की टिप्पणी अक्षम्य है। उन्होंने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश प्र...