वाराणसी, मार्च 9 -- वाराणसी, हिटी। हिन्दू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना का सिर काटने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है। मंडल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदर्शन के बाद मौलाना का पुतला फूंका और नागरिकता रद्द करने की मांग की। बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की टिप्पणी से नाराज त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन और हिंदू युवा वाहिनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मैदागिन चौराहे पर जुटे। प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के बारे में इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्यता फैलाने वाली है। इसे किसी भी कीमत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.