सिद्धार्थ, मई 26 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपे जाने के शासन के निर्णय से जिले के 1136 ग्राम पंचायतों के प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद प्रधान संगठन समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गांवों के विकास और प्रशासनिक निरंतरता के लिए अहम कदम बताया है। प्रधानों का कहना है कि इस फैसले से पंचायतों में चल रहे विकास कार्य बाधित नहीं होंगे और योजनाओं का लाभ समय पर ग्रामीणों तक पहुंचता रहेगा। लंबे समय से प्रधान संगठन इस मांग को उठा रहा था कि कार्यकाल समाप्ति के बाद चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों को ही प्रशासनिक जिम्मेदारी दी जाए, जिससे ग्राम पंचायतों में नेतृत्...