लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ। इंदिरानगर के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने विजय श्याम यादव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो एडिट कर उसे आपत्तिजनक बना कर फेसबुक पर पोस्ट करने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को आरोपी विजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिलीप के मुताबिक कुछ दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर मुख्यमंत्री की एडिट की हुई फोटो देखी। फोटो विजय श्याम ने पोस्ट की थी। इतना ही नहीं आरोपी ने अभद्र बातें भी लिखी थीं। दिलीप का आरोप है कि आरोपी ने यह हरकत विभिन्न वर्गों व जातियों में रोष पैदा करने के लिए की है। इससे सामाजिक व धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य संकलन होने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.