रायबरेली, मार्च 17 -- सरेनी, संवाददाता। गन्ना किसानों की आवाज मुख्यमंत्री चौखट पर गूंजी तो शुगर मिल के साथ ही गन्ना विभाग के अधिकारियों को जागने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद शुगर मिल के अधिकारी किसानों की चौखट पर पहुंचे और गन्ना की खरीद शुरू करा दी। अब चौदह सौ कुंतल खरीद कर क्रेशर तक पहुंचा दिया गया है। क्षेत्र में खुला गन्ना कांटा दस मार्च को बंद कर दिया गया। जबकि किसानों का हजारों कुंतल गन्ना खेतों पर ही खड़ा रह गया। कांटा बंद होने से किसान परेशान हो गए। इस मामले को राना बेनी माधव बक्स सिंह स्मारक समिति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री की फटकार के बाद गन्ना विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शुगर मिल के अधिकारियों की निद्रा टूटी। शुगर मिल के साथ जिला गन्ना अधिकारी भी सक्रिय हुए। जिसके बाद पहुरी गांव के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.